जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी कांवड़ यात्रा को अपना मुख्य दायित्व समझकर कार्य करें, यदि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही उनके संज्ञान में आयी तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व मजिस्ट्रेटों की बैठक में ये निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर निशा अनन्त, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी देहात, जिला अग्निशमन अधिकारी, एसपी क्राइम शिवप्रसाद, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी सहित सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट, सीओ पुलिस सभी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।