scriptMLC Election Result: शिक्षक संघ ने भाजपा विधायक पर लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप | Teacher's union accuses BJP MLA of booth capturing | Patrika News
मेरठ

MLC Election Result: शिक्षक संघ ने भाजपा विधायक पर लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप

Highlights
– शिक्षक संघ ने किया कमिश्नरी पर प्रदर्शन- सिवाल खास से भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की मांग

मेरठDec 03, 2020 / 11:16 am

lokesh verma

meerut.jpg
मेरठ. एक तरफ जहां एमएलसी चुनाव में पड़े मतों की गिनती का काम जोरों पर है। वहीं, दूसरी ओर मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक के चुनाव में भाजपा विधायक पर बूथ कैप्चिंग के आरोप लगे हैं। बूथ कैप्चरिंग का आरोप माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगाया है। इसको लेकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़ें- MLC Election Result: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू, जानिये कब तक आएगा रिजल्ट

प्रदर्शन में भाजपा के सिवालखास विधायक पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने मतदान के दौरान दूसरे प्रत्याशियों के बस्तों पर जाकर अभद्रता की। कई शिक्षकों ने भाजपा विधायक पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि भाजपा विधायक ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि कुर्सी और अन्य समान भी उठाकर फेंक दिया। शिक्षक संघ ने भाजपा विधायक के गिरफ्तारी की मांग की है। शिक्षक संघ का कहना था कि अगर भाजपा विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
भाजपा के सिवालखास विधायक पर शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें वोट डालने से भी रोका। भाजपा विधायक ने शिक्षकों को डरा-धमका कर पोलिंग बूथ से वापस भेज दिया। भाजपा विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने बूथ पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सत्ता की हनक दिखाते हुए अपने कंट्रोल में कर लिया। बूथ पर भाजपा विधायक ने फर्जी मतदान भी करवाया, जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा।

Home / Meerut / MLC Election Result: शिक्षक संघ ने भाजपा विधायक पर लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो