3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: सिपाही ने भाजपा पार्षद को मारा थप्पड़, थाने में भाजपाइयों का हंगामा, दो सिपाही लाइनहाजिर

Meerut News मेरठ में सिपाहियों ने भाजपा पार्षद को थप्पड़ मार दिया। इससे भाजपाइयों ने थाने में हंगामा किया। कैंट विधायक थाने पहुंचे। देर रात एसएसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। उसके बाद मामला शांत हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 1 Jun 2023, 9:28 AM IST

ps_medical.jpg

Meerut News कार-बाइक की टक्कर के बाद भाजपा पार्षद को पुलिस ने उठा लिया। इसके बाद मेडिकल थाने में लाकर उसकी पिटाई की।

यह जानकारी भाजपाइयों को लगी तो मेडिकल थाने में भाजपाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक थाने में चले हंगामे के बाद दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल रात 2 बजे तक थाने में डटे रहे।

मेरठ में सीताराम हॉस्टल के पास कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद मेडिकल थाने पहुंचे भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की पुलिस से नोकझोंक हुई। आरोप है कि भाजपा पार्षद को सिपाहियों ने थप्पड़ मार दिया। भाजपा पार्षद का पुलिसकर्मियों ने मोबाइल भी छीन लिया।

यह जानकारी भाजपा नेताओं को लगी तो मेडिकल थाने में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मेडिकल थाने में रात दो बजे तक हंगामा चलता रहा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल और भाजपा पदाधिकारी थाने पहुंचे। भाजपाइयों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा पार्षद उत्तम सैनी का आरोप है कि जब उनहोंने जेल चुंगी चौकी इंचार्ज का नंबर मांगा तो उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि यहां एक पुलिसकर्मी ने उत्तम सैनी की गिरेबान पकड़ लिया और उसको थप्पड़ मार दिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सीओ सिविल लाइन से कहा लगातार मेडिकल पुलिस जनप्रतिनिधियों से अभद्रता करती रहती है।

यह भी पढ़ें : May weather report: मई में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड, 36 साल में सबसे कम रहा मई का औसत तापमान

यह रवैया ठीक नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल दत्त शर्मा मेडिकल पुलिस पर भड़क उठे। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। देर रात आरोपी सिपाही और उसके दो साथियों को अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश