26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में 40 साल बाद आई ब्रिटेन की Webley Scott पिस्टल, जानिए खासियत और कीमत

Highlights: webley scott pistol price and features in hindi — मेक इन इंडिया के तहत एमके IV लॉच — 40 साल बाद ब्रिटेन की कंपनी वेबले स्कॅाट देश के बाजार में — बाजार में आने से पहले शुरू हुई बुकिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Feb 2021, 3:26 PM IST

1802.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। webley scott pistol price and features in hindi। थियारों के शौकीनों के बीच इस समय देशी रिवाल्वर वेबले एंड स्कॉट सुर्खियों में है। लाइसेंस बनवाने के बाद हर शौकीन की हरसत होती है कि उसके पास वेबले एंड स्कॉट रिवाल्वर या पिस्टल हो। लेकिन ऊंची कीमत के चलते लोग इसका सपना ही देखते रह जाते हैं। कुछ ही ऐसे लाइसेंस वाले होते हैं। जो वेबले पिस्टल या रिवाल्वर खरीद पाते हैं। लेकिन अब हथियारों के इन शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है कि कि वे भी वेबले एंड स्कॉट रिवाल्वर रख सकते हैं।

बता दें कि ब्रिटेन की वेबले एंड स्कॉट कंपनी की रिवाल्वर का मेक इन इंडिया संस्करण एमके IV लॉन्च कर दिया है। यह रिवाल्वर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला में बन रही है। कंपनी के अनुसार रिवाल्वर की बुकिंग शुरू हो गई है और दो महीने के भीतर इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी में लगभग 120 रिवाल्वर तैयार हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: शस्त्र के शौकीनों के लिए जारी हुआ फरमान, आपके लिए भी जानना है जरूरी

मेरठ में सिंह आर्मस एंड एम्युनिशन के अंकुर बताते हैं कि उनके दुकान पर कई लोग इस रिवाल्वर का पता लगाने के लिए आ चुके हैं। कुछ लाइसेंसी घारकों ने इसको बुक करने की भी इच्छा जताई लेकिन मेरठ में फिलहाल अभी इसकी बुकिंग नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने देश में अभी 15 मास्टर डीलर बनाए हैं। जो कि अपने सब-डीलर तैयार कर रहे हैं। सभी की मांग अधिक है और हर डीलर अपनी-अपनी तरह से बुकिंग कर रहा है। फिलहाल अभी 100-100 लोगों की 60 दिन का समय लेते हुए बुकिंग की गई है और जैसे ही बाजार में रिवाल्वर आ जाएगी बुकिंग बढ़ा दी जाएगी।

यह भी देखें: पति ने पत्नी की ली जान, यह है पूरा मामला

ये हैं रिवाल्वर की खासियत और उसके दाम

गौरव ने बताया कि वेबले कंपनी की यह रिवाल्वर मात्र 670 ग्राम की है। यह रिवाल्वर अब तक की सबसे हल्की रिवाल्वरों में से एक है। इसे महिलाएं भी आसानी से चला सकती हैं। पॉकेट मॉडल वाली रिवाल्वर को पानी में भी चलाया जा सकेगा। .32 बोर वाली इस रिवाल्वर की कीमत 1.38 लाख रुपये है। 28 फीसद जीएसटी अलग से देना होगा। जल्द ही वेबले एंड स्कॉट रिवाल्वर के साथ ही पिस्टल भी बनाई जाएगी। .32 बोर की पिस्टल 13 राउंड वाली होगी। पिस्टल की करीब करीब सवा दो लाख रुपये अभी फिलहाल आंकी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग