
wine
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. बीयर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। एक अप्रैल से नई आबकारी सत्र में बीयर के काम हाे जाएंगे जबकि देशी व अंग्रेजी शराब के दामों में थोड़ी बढ़ोत्तरी हाे जाएगी।
उदाहरण के ताैर पर बीयर की जो केन वर्तमान में 130 रूपये की है एक अप्रैल से उसकी कीमत घटकर 110 रूपये तक हो जाएगी। इस तरह से बीयर के दामों में प्रति केन या बोतल तकरीबन 15 से 20 रूपये की कमी आ जाएगी। इसके विपरीत अब 200 मिली लीटर का 42 डिग्री तीव्रता वाला पव्वा जाे वर्तमान में 80 रूपये में बिक रहा है उसकी कीमत 85 रूपये हाे जाएगी अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। देशी व अंग्रेजी शराब के दामों में एक अप्रैल से होने वाली इस बढ़ोत्तरी के पीछे लाइसेंस फीस में की गई साढ़े सात प्रतिशत की वृद्धि मुख्य कारण है।
हालांकि बीयर की एक्साइज ड्यूटी और लाइसेंस शुल्क में कोई कमी या बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। मगर बीयर की खपत बढ़ाने के लिए इसके दाम कम किए जा रहे हैं। गौरतलब है की राजधानी दिल्ली और हरियाणा से जुड़े इलाकों के लोग बीयर की केन और बोतल पड़ोस के राज्यों से खरीदकर अपनी इच्छा पूर्ति करते हैं। राज्य में बीयर के नए दाम लागू होने से राजधानी दिल्ली और हरियाणा से आने वाली बीयर पर ब्रेक लगेगा।
Updated on:
31 Mar 2021, 9:03 PM IST
Published on:
31 Mar 2021, 8:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.