25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोर को नहीं थी उम्मीद, बैग में मिला इतना रुपया कि आ गया हार्ट अटैक

Highlights जनसेवा केंद्र से चाेरी किए बैग में एक साथ इतनी बड़ी रकम देखकर चोर की फटी रह गई आंखें खुशी के मारे ब्लड प्रेशर बढ़ने से आ गया अटैक, हालत बिगड़ने पर साथी अस्पताल लेकर पहुंचा    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 31 Mar 2021, 8:06 PM IST

bijnor_1.jpg

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आराेपी चोर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बिजनौर . यह घटना आपको हैरान कर देगी। बिजनौर में एक जनसेवा केंद्र ( Janseva Kendra ) से दो चोरों ने बैग चोरी कर लिया। दोनों काे बैग में अंदर 20 से 25 हजार रुपये होने की उममीद थी। जब दोनों बैग खोलकर बंटवारे के लिए बैठे तो उसके अंदर से 13 लाख रुपये निकले। इतनी बड़ी रकम काे एक साथ देखकर चोरों की आंखें फटी रह गई। इनमे से एक चोर को इतनी खुशी हुई कि उसे अटैक ( heart attack ) आ गया। आनन-फानन में साथी चोर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां इलाज में करीब दाे लाख रुपये लग गए। बाद में पुलिस ने दाेनाें काे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।

चोरों को थी 20 से 25 हजार रुपये होने की उम्मीद
दरअसल दोनों चोरों को बैग में 20 से 25 हजार रुपये होने की ही उम्मीद थी लेकिन जब इन्हाेंने बैग खोला तो उसके अंदर 13 लाख रुपए की रकम निकली। इन दोनों ने अपने जीवन कभी एक साथ इतनी बड़ी रकम नहीं देखी थी। एक साथ 13 लाख रुपये कैश देखकर दोनों चोरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इसी खुशी में एक चोर को अटैक आ गया। इससे पहले कि पैसों का बंटवारा होता चोर को अटैक आने से सारा मामला बिगड़ गया। आनन-फानन में चोर का दूसरा साथी उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां तीन दिन तक चले इलाज में इनके लाखों रुपये खर्च हाे गए।

यह भी पढ़ें: शराब पीने से रोका तो पत्नी को बेरहमी से पिटाई, मड़हे को लगा दी आग, जिंदा जल गई पत्नी

इस घटना का पता चलने पर पुलिस ( Bijnor Police ) भी अस्पताल पहुंच गई और दोनों आरोपी चोरों काे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्हाेंने अपने नाम नौशाद और एजाज बताए। नौशाद ने पुलिस काे बताया कि एजाज को बैग में 20 से 25 हजार रुपये होने की उम्मीद थी। दोनों ने साेचा था कि दस से पंद्रह हजार रुपये हिस्से में आएंगे ताे कुछ अच्छे कपड़े खरीद लेंगे और दूसरे जरूरी काम कर लेंगे लेकिन जब बैग खोला तो उसके अंदर से 13 लाख रुपए निकले। यह देख एजाज खुशी से पागल सा गया और उसका ब्लड प्रेशर ( blood pressure ) इतना बढ़ा कि उसे अटैक आ गया।

यह भी पढ़ें: बेटे ने संपत्ति पाने और बेटी ने प्रेमी से शादी के लिए मिलकर रची पिता की हत्या की साजिश, ऐसे खुला राज

साथी काे अटैक आने पर वह उसे लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। एजाज ने डॉक्टरों से साफ कह दिया कि चाहे जितना पैसा लग जाए लेकिन उसके दाेस्त काे बचा लो। एजाज ने अस्पताल में जिस तरह से दाे-दाे हजार रुपये के नाेट दिए ताे उससे अस्पताल प्रशासन काे भी शक हाे गया। इसी बीच पुलिस काे खबर मिली और आराेपी पकड़े गए। पुलिस काे दाेनाें ने बताया कि करीब दाे लाख रुपये इलाज में खर्च हो गए और करीब 50 हजार रुपये का उन्हाेंने जुआ खेल लिया। इस तरह पुलिस ने इनके कब्जे से करीब दस लाख रुपये बरामद कर लिए।