scriptभाजपा नगर अध्यक्ष पर एक महिला ने लगाए अश्लील वीडियो बनाने के आरोप | Woman accuses BJP city president of making obscene video | Patrika News
मेरठ

भाजपा नगर अध्यक्ष पर एक महिला ने लगाए अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

Highlights- एसएसपी से मिलकर महिला ने दिया शिकायती पत्र
– नगर अध्यक्ष बोले- महिला के आरोप निराधार
– भाजपा नगराध्यक्ष ने दंपती के खिलाफ दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

मेरठOct 13, 2020 / 12:26 pm

lokesh verma

mawana-police.jpg
मेरठ. संपति विवाद में समझौता कराना भाजपा नगर अध्यक्ष को भारी पड़ गया। समझौता कराने के दौरान हुए मारपीट में दंपती ने भाजपा नगराध्यक्ष पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नगराध्यक्ष पर महिला ने नहाते समय का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह घर में बाथरूम में नहा रही थी तो भाजपा नगराध्यक्ष बाथरूम का दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए। उन्होंने अश्लील वीडियो बनाया और उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- रहस्यमय तरीके से लापता उद्योगपति अजय पांचाल का शव मिला, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

दरअसल, मवाना भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा दंपती पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद इस प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया। आरोपी महिला एसएसपी ने मिली और उसने एक शिकायती पत्र एसएसपी को सौंपते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष व उनके साथी पर अश्लील वीडियो बनाने और इसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र देते हुए महिला ने एसएसपी को पूरी बात बताई है।
ये था मामला

भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने संपत्ति विवाद में समझौता कराने के दौरान पति-पत्नी पर धारदार हथियार से उन पर हमला करने का आरोप लगाकर रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित महिला ने एसएसपी अजय साहनी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा है कि भाजपा नगर अध्यक्ष व उनके साथी घर में घुसे। बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर नहाते समय उनका वीडियो बनाया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
नगर अध्यक्ष ने उक्त आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह संपति विवाद में समझौते के लिए गए थे। वहां महिला ने उन पर ही जानलेवा हमला किया था। अब वह झूठे आरोप लगा रही है। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। इस बारे में जिलाध्यक्ष अनुज राठी का कहना है कि पुलिस को पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करनी चाहिए, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मवाना एसओ सतीश कुमार का कहना है कि भाजपा नगर अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले में आरोपित दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। महिला के आरोपों पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Home / Meerut / भाजपा नगर अध्यक्ष पर एक महिला ने लगाए अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो