scriptछेड़छाड़ को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत और एक गंभीर, तनाव के बीच फोर्स तैनात | young man died in firing due to molestation in meerut | Patrika News
मेरठ

छेड़छाड़ को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत और एक गंभीर, तनाव के बीच फोर्स तैनात

मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा में महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष

मेरठSep 23, 2021 / 11:37 am

lokesh verma

meerut.jpg
मेरठ. जिले में छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर हिंसक मामले बढ़ते जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में छेड़छाड़ की वारदातों को लेकर अक्सर खूनी संघर्ष हो रहे हैं। जिनमें किसी न किसी की जान जा रही है। ताजा घटना मवाना कस्बे के गांव भैंसा की है। जहां पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। रात में गांव के बीचों-बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि गोली लगने से एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव पहुंचे एसपी देहात ने कई थानों की फोर्स को तैनात कर स्थिति को काबू में किया। गांव में तनाव को देखते हुए रात में अधिकारियों ने भी कैंप किया। गुरुवार सुबह एसपी देहात फिर गांव पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया।
दरअसल, गांव भैंसा निवासी अंकुर का पड़ोसी अरुण से घर में छेड़छाड़ को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। गांव के जिम्मेदार लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। करीब एक माह पहले दोनों परिवारों में विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। आरोप है कि बुधवार रात अरुण अपनी छत पर था और अंकुर के परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था। इसे लेकर अंकुर और अरुण के बीच कहासुनी हो गई। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग छत पर आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव हो गया। आरोप है कि इस बीच अरुण के भाई सचिन ने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चला दीं। अंकुर के कंधे और उसके चाचा के पुत्र गौरव के सीने में गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत परिजन मेरठ स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गौरव की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- Acid Attack Case : दो अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

ढाई माह पहले हुआ था विवाद

घटना के बाद एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि गौरव नाम के व्यक्ति की मौत हुई है और अंकुर घायल है। अंकुर की पत्नी से बात की तो खुलासा हुआ कि ढाई माह पूर्व छेड़छाड़ और आंगन में झांकने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, तभी से दोनों परिवारों में तनाव चल रहा था। आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो