scriptविंध्याचल दर्शन करने गए मंडलायुक्त के जूते हुए गायब, इंसपेक्टर का किया गया तबादला | Commissioner's shoes missing when he went to visit Vindhyachal | Patrika News
मिर्जापुर

विंध्याचल दर्शन करने गए मंडलायुक्त के जूते हुए गायब, इंसपेक्टर का किया गया तबादला

विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे मंडलयुक्त का जूता ही गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी से जांच पड़ताल की। इस घटना के बाद धाम चौकी के निरीक्षक का तबादला भी कर दिया गया।

मिर्जापुरFeb 10, 2024 / 10:40 am

Krishna Rai

commissinor_mirzapur.jpg
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंडलायुक्त डा मुथुकुमार स्वामी विंध्याचल पहुंचे थे। जब वह मंदिर से दर्शन करके वापिस आए तो उनके जूते गायब थे। जिसके बाद पुलिस महकमें में हडक़ंप मच गया। धाम चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी से निगरानी शुरू की गई। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि मंडलायुक्त का जूता दूसरा कोई व्यक्ति पहनकर चला गया गया था। पुलिस ने उसकी तलाश कर जूते वापिस कराए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक ने धाम चौकी के निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया। निरीक्षण के स्थानांतरण के बाद जूते गायब होने की चर्चा और भी तेज हो गई। लोग इस स्थानांतरण को मंडलायुक्त के जूते गायब होने की घटना से जोड़ कर देखने लगे। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा इसे रूटीन स्थानांतरण बताया गया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि मंडलायुक्त का जूता गलती से एक व्यक्ति पहन कर चला गया था, और बाद में पता चलने के बाद उसने वापिस कर दिए।

Home / Mirzapur / विंध्याचल दर्शन करने गए मंडलायुक्त के जूते हुए गायब, इंसपेक्टर का किया गया तबादला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो