scriptपहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर खुद भी फांसी लगा ली | Husband Killed wife with Axe and hang Himself in Mirzapur | Patrika News
मिर्जापुर

पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर खुद भी फांसी लगा ली

मिर्जापुर में एक मानसिक रोगी पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जउन दे दी।

मिर्जापुरJun 21, 2021 / 09:16 pm

रफतउद्दीन फरीद

mirzapur murder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मिर्ज़ापुर. यूपी के मिर्जापुर जिले के लालगंज में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। इस घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। परिजनों का कहना है कि पति मानसिक रोगी था। पुलिस मामले में परिवार वालों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई कर रही है।


घटना लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर चौकी स्थित नीमडीह गांव की है। बीती रात थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत नीमडीह गांव निवासी अर्जुन कोल पुत्र खिलाड़ी कोल उम्र करीब 35 वर्ष ने अपनी पत्नी शीला देवी (32) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया। इसके बाद लगभग 50 मीटर दूर स्थित पेड़ पर लुंगी से खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ पर अर्जुन के लटके शव और उसकी पत्नी की हत्या से गांव मे हड़कंप मच गया।

 

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी, लालगंज व प्रभारी निरीक्षक लालगंज मौके पर पहुंचे। दोनो मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई। पुलीस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन मानसिक रोगी था। मृतक दम्पत्ति को पांच बच्चे (3 पुत्री व 2 पुत्र) है। मृतक के पिता की तहरीर पर में अर्जुन को मानसिक रोगी बताया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही के लिए क्षेत्राधिकारी और प्रभारी लालगंज थाना को निर्देश दे दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि लालगंज थाने को सूचना मिली थी कि अजय नाम के व्यक्ति पे पत्नी केा मारकर थोड़ी दूर पर खुद भी फांसी लगा ली। इस मामले पिता ने तहरीर दिया है कि मानसिक रूप से यह विक्षिप्त था। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

By Suresh Singh

Home / Mirzapur / पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर खुद भी फांसी लगा ली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो