scriptसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने विंन्ध्याचल मंदिर में किया दर्शन-पूजन | mohan bhagwat worship in vindhyachal temple in mirzapur | Patrika News
मिर्जापुर

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विंन्ध्याचल मंदिर में किया दर्शन-पूजन

संघ प्रमुख मंगलवार की रात काशी में ही बिताएंगे, उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

मिर्जापुरJan 28, 2020 / 09:17 pm

Ashish Shukla

mohan bhagwat

संघ प्रमुख मंगलवार की रात काशी में ही बिताएंगे, उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

मिर्ज़ापुर. मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गये। संघ प्रमुख मंगलवार की रात काशी में ही बिताएंगे।
उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भागवत को भाजपा के नगर विधायक और पुरोहित रत्नाकर मिश्रा ने दर्शन पूजन करवाया। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले संघ प्रमुख ने देवरहवा बाबा आश्रम में हंस बाबा का दर्शन किया। आश्रम में ही विश्राम करने के बाद वह विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। यहां पर वो संघ के कार्यकर्ता सोहन के आवास पर जाकर वहां विश्राम किया। अपने पूरे दौरे के पर वो मीडिया से दूरी बनाये रखे।
मंगलवार की देर शाम संघ प्रमुख काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। साथ ही कॅारीडोर निर्माण को लेकर भी उन्होने जायजा लिया ।

Home / Mirzapur / संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विंन्ध्याचल मंदिर में किया दर्शन-पूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो