scriptअखिलेश यादव का ऐलान, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का करेंगे समर्थन | Akhilesh Yadav will support Mamata Banerjee in West Bengal election | Patrika News
विविध भारत

अखिलेश यादव का ऐलान, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का करेंगे समर्थन

Highlights

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर चुनाव को जीतना चाहती है।
पूर्व पीएम ने कहा कि वे वैक्सीन पर नहीं बल्कि भाजपा पर शक कर रहे हैं।

नई दिल्लीJan 18, 2021 / 06:05 pm

Mohit Saxena

akhilesh Yadav

अखिलेश यादव।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ऐलान किया कि वह पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे। जो भाजपा को हराने के लिए मैदान में उतरेगी। भाजपा नफरत फैलाकर चुनाव को जीतना चाहती है। 2017 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में नफरत का प्रचार कर जीत हासिल की।
https://twitter.com/ANI/status/1351132222108164106?ref_src=twsrc%5Etfw
हाल के दिनों में अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर वार कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सिनेशन को भाजपा का वैक्सिनेशन कहा और इसे न लगाने की बात कही। इस बयान के बाद उन पर आरोप लगे की क्या वे वैज्ञानिकों की बनाई दवा पर विश्वास नहीं करते हैं। इस पर उनका कहना था कि वे वैक्सीन पर नहीं बल्कि भाजपा पर शक कर रहे हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा उत्तरप्रदेश में फ्री वैक्सीनेशन क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह राज्य में भी मुफ्त वैक्सीन देने की सुविधा दी जाए।
गौरतलब है कि पंश्चिम बंगाल में सियासत तेज हो चुकी है। यहां पर भाजपा बड़ी ताकत बनकर उभरी है। सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि वो नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। बीते चुनावों में ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yr5zh

Home / Miscellenous India / अखिलेश यादव का ऐलान, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का करेंगे समर्थन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो