24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्लीवासियों को नि:शुल्क योग सिखाएगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दो अक्टूबर से लोगों को नि:शुल्क योग इंस्ट्रक्टर उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 21 Jun 2021, 9:31 AM IST

arvind kejriwal

arvind kejriwal

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में योग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में 'ध्यान और योग विज्ञान केंद्र' (मेडिटेशन एंड योग साइंस सेंटर) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हम योग को एक जन आंदोलन में बदलना चाहते हैं और इसके लिए सरकार कई नए कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें : International Yoga Day 2021: सात चक्रों और 72 लाख नाड़ियों को शुद्ध करता है योग प्राणायाम और ध्यान

केजरीवाल ने कहा कि इस दिशा में सफलता प्राप्त करने के लिए बजट का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही यदि 20 से 40 लोग एक समूह के रूप में योग सीखना चाहते हैं तो सरकार उनके लिए भी नि:शुल्क योग इंस्ट्रक्टर उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 450 योग इंस्ट्रक्टर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है तथा दो अक्टूबर से लोगों को नि:शुल्क योग इंस्ट्रक्टर उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Corona की तीसरी लहर को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, सीएम केजरीवाल ने कहा- तैयार होंगे 5 हजार हेल्थ असिस्टेंट

सीएम ने कहा कि योग करने से बॉडी में इम्यूनिटी बढ़ेगी और कोरोना जैसी संक्रामक बीमारियों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से लड़ सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मरीजों में पोस्ट कोविड रिकवरी के लिए भी योग काफी हेल्पफुल सिद्ध हुआ है।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: पीएम मोदी बोले- योग हमें अवसाद से उमंग तक ले जाता है, कोरोना के खिलाफ बना सुरक्षा कवच

दिल्ली सरकार ने शुरू किया योग का कोर्स
इस अवसर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने योग के लिए एक वर्षीय कोर्स शुरू किया है। इसमें पतंजलि के योग सिद्धांतों के साथ-साथ बुद्ध द्वारा बताए गए ध्यान के तरीकों को भी जोड़ा गया है। जो भी लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहेंगे, उनके लिए इंस्ट्रक्टर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार उठाएगी।