scriptयौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, EGI ने किया सस्पेंड | Bigger blow to MJ Akbar and Tarun Tejpal surrounded by allegations of sexual exploitation, EGI suspends | Patrika News
विविध भारत

यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, EGI ने किया सस्पेंड

बुधवार को द एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को सस्पेंड कर दिया है।

नई दिल्लीDec 12, 2018 / 08:57 pm

Anil Kumar

यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, EGI ने किया सस्पेंड

यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, EGI ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री तरुण तेजपाल और तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल बुधवार को द एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को सस्पेंड कर दिया है। ईजीआई ने कहा है कि पत्रकार से नेता बने एमजे अकबर पर यह सस्पेंशन तब तक जारी रहेगा जबतक कि वे यौन दुराचार के आरोपों से बरी नहीं हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि ईजीआई ने यह फैसला सर्व सहमति से लिया है। बैठक में बहुमत ने यह फैसला किया कि जब तक अकबर पर मामला चल रहा है, उन्हें गिल्ड से सस्पेंड कर देना चाहिए।

एमजे अकबर पर एक और यौन शोषण का आरोप, पत्नी मल्लिका बोलीं- मैंने देखी हैं दोनों की नजदीकियां

#Me Too के तहत अकबर पर लगे थे यौन शोषण के आरोपियों

आपको बता दें कि राज्य विदेश मंत्री रह चुके एमजे अकबर पर #Mee Too कैंपने के जरिए कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इतने गंभीर आरोप लगने के बाद से अकबर को मंत्रीमंडल से सरकार ने बर्खास्त कर दिया। बता दें कि अकबर पर सबसे पहले उनकी पूर्व सहयोगी प्रिया रमानी ने यौन शोषण के आरोप लगाए। हालांकि ऐसे आरोप लगने के बाद अकबर ने मानहानि का मुकदमा भी किया। अपने याचिका में अकबर ने कहा था कि उनके कथित ‘अपमानजनक लेख’ उनकी ‘कोरी कल्पना’ थी, जिसका मकसद ‘केवल’ उनकी प्रतिष्ठा को ‘बदनाम’ करने का था। लेकिन एक के बाद एक कई महिलाओं ने अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए। जिसके बाद उनकी काफी किरकिरी हुई और उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

तहलका के संपादक रह चुके हैं तेजपाल

आपको बता दें कि ईजीआई ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल पर भी कार्रवाई करते हुए गिल्ड से सस्पेंड कर दिया है। तेजपाल पर लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप लगे थे। फिलहाल यौन शोषण के आरोपों पर तरुण तेजपाल जेल में बंद हैं।

Home / Miscellenous India / यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, EGI ने किया सस्पेंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो