scriptबिहार: अब किसानों को मौसम के अनुसार खेती करना सिखाएंगे वैज्ञानिक | bihar: scientists will teach farmers farming | Patrika News
विविध भारत

बिहार: अब किसानों को मौसम के अनुसार खेती करना सिखाएंगे वैज्ञानिक

बिहार में अब मौसम के अनुसार होगी खेती
जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मौसम अनुकूल खेती को अपनाने पर दिया जा रहा जोर

Feb 04, 2021 / 08:24 pm

Vivhav Shukla

bihar: scientists will teach farmers farming

bihar: scientists will teach farmers farming

नई दिल्ली। बिहार सरकार ने किसानों के लिए बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार में किसानों को मौसम के अनुकूल खेती के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मौसम वैज्ञानिक गांव-गांव जाएंगे और किसानों को मौसम के अनुकूल खेती के बारे में जानकारी देंगे। जागरूक करने के साथ ही वैज्ञानिक किसानों को तकनीकी गुण भी सिखाएंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से किसान कम लागत में अच्छी और ज्यादा फसल आसानी से पैदा कर सकते हैं।

आवारा पशुओं से नहीं मिली निजात तो किसान ने जोतवा दी दो बीघा गेंहू की फसल

 

22.jpg

बिहार के CM नीतीश कुमार ने ये फैसला जलवायु परिवर्तन को देखते हुए लिया है। सरकार का कहना है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से अब खेती करने का तरीका भी बदलना जरूरी है। मौसम में बदलाव का असर खेती पर साफ नजर आता है। राज्य में कभी असमय और अनियमित वर्षा की वजह से कभी बाढ़ तो कभी सूखे की स्थिति बन जाती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए मौसम के हिसाब से खेती एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

खेत पर काम कर रहे क‍िसान पर पैंथर ने क‍िया हमला तो फावड़ेे से क‍िया मुकाबला, दस म‍िनट चला संघर्ष

 

33.jpg
कृषि विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सरकार ने इसके लिए राज्य के सभी जिलों के पांच गांवों को चयनित किया है। मौसम वैज्ञानिक यहां जाकर किसानों को इसकी जानकारी देंगे। वैज्ञानिकों की देखरेख में इन गांवों में मौसम के अनुकूल खेती शुरू की जाएगी।
कृषि और किसान: किसानों को खेती से जोड़े रखने की चुनौती

इसके अलावा सरकार राज्य के कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को भी खेती से जोड़ने के लिए एक योजना तैयार कर रही है। राज्य के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आर के सोहाने ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज के छात्र कल के वैज्ञानिक हैं। ऐसे में इन्हें अभी से मौसम के अनुकूल खेती के बारे में जानना जरूरी है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z44m3

Home / Miscellenous India / बिहार: अब किसानों को मौसम के अनुसार खेती करना सिखाएंगे वैज्ञानिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो