कैप्टन अमरिंगदर सिंह ने कहा - 'मेरी बातों को याद रखिएगा, अगर चीन के साथ जंग हुई तो इसमें पाकिस्तान भी शामिल हो जाएगा। चीन के सैनिक कोई पहली बार गलवान नहीं आए हैं। 1962 में भी वे यहां आए थे। लेकिन सच्चाई ये है कि उस वक्त हम अभी के मुकाबले काफी ज्यादा अच्छे हालात में थे। इस वक्त वहां हमारी सेना की 10 ब्रिगेड वहां तैनात हैं। चीन बड़ा ही नासमझ होगा अगर वो ये सोचता है कि हम पर वो चढ़ाई कर देगा। 1967 में खूनी झड़प हुई थी। हमने चीन को सबक सिखाया था। एक बार फिर से वैसा ही ही होगा।