30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की जंग के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा फैसला, दिल्ली में सबको मुफ्त लगेगी वैक्सीन

अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी।सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने 1.34 करोड़ वैक्सीन की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Apr 2021, 1:42 PM IST

arvind kejriwal

arvind kejriwal

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना बेकाबू हो गया है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में 18 से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार का यह बड़ा फैसला है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्लीवासियों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साथ देने की अपील की है। दिल्ली सरकार अपने स्तर पर हर संभव जनता की मदद कर रही है। और जनता से भी अपील की है कि वह भी खुद की सेफ्टी का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें :— दबाव के आगे झुका अमेरिका, भारत को कोरोना वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार

1.34 करोड़ वैक्सीन की खरीद की मंजूरी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमने 1.34 करोड़ वैक्सीन की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि इस वैक्सीन को जल्द से जल्द खरीदा जाए और लोगों तक मुफ्त में वैक्सीन पहुंचाई जाए। एक मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम बड़े स्तर पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 18 साल से कम उम्र के लिए भी वैक्सीन के बारे में योजना बनाई जा रही है। इसके बाद तय किया जाएगा कि उन्हें वैक्सीन कैसे लगेगी। फिलहाल अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली में बेड्स की संख्या को बढ़ाई जाएगी।

वैक्सीन की कीमत को लेकर सवाल
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीन के अलग अलग कीमत को लेकर भी सवाल किया है। उन्होंने वैक्सीन निर्माताओं से अपील की है कि केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों को एक ही दाम में वैक्सीन उपलब्ध करवाए। केजरीवाल ने आगे कहा कि वैक्सीन निर्माता इसकी कम कर 150 रुपये डोज़ तक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनाफा कमाने के लिए तो पूरा जीवन पड़ा है। मौजूदा हालात को देखते हुए मुनाफे के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इंसानियत के नाते सबसे पहले लोगों की जान बचाना जरूरी है। केंद्र सरकार को भी इसमें दखल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें :— विराफिन दवा से 7 दिन में कोरोना का मरीज ठीक होने का दावा, आपात इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी

एक लाख के करीब पहुंची मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को राजधानी में एक्टिव केस की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है। दिल्ली में अभी 93,080 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22,695 मरीज ठीक हुए हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार को महाराष्ट्र की सरकार ने भी 18 साल से अधिक उम्र की आयु के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देने का ऐलान किया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड भी जनता को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान कर चुके हैं।