25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus : हरियाणा के 5 गांव सील, 8 गांव बफर जोन घोषित

हरियाणा के 5 गांव पर टूटा कोरोना का कहर करनाल में सोमवार को पाए गए 4 नए मरीज करनाल के 8 गांव के लोगों को किया गया आइसोलेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 Apr 2020, 9:56 AM IST

a63d0f87-5679-4784-ab3b-69c70f3f1de2.jpg

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस विकराल रूप धारण कर चुका है। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में संक्रमित लोगों के शामिल होने के बाद से कोरोना प्रभावित लोगों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। जमात के लोगों के संपर्क की वजह से हरियाणा के 5 गांवों को सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं देश के अलग-अलग इलाकों में जमातियों और उनके संपर्क में आए 25 हजार 500 लोगों को भी आइसोलेट किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि हरियाणा के 5 गांवों को सील कर दिया गया है। इन गांवों के कई लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। संयुक्त सचिव ने बताया कि तबलीगी जमात के सदस्य वहां ठहरे थे। उनसे संपर्क में आने के बाद गांव के कुछ और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Covid-19 : ICMR हर दिन एक लाख लोगों का करेगा कोरोना टेस्ट

संयुक्त सचिव श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर सभी से कोविड-19 के मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण मेडिकल ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर भी जोर देने को कहा है।

इससे पहले सोमवार को हरियाणा के करनाल में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आने के बाद क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो गई है। बता दें कि करनाल में कोरोना वायरस से एक किसान की मौत भी हो चुकी है। नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर और एक नर्स शामिल हैं। इनमें से महिला डॉक्टर ने रसीन के किसान का सैंपल लिया था, जबकि गांव शेखपुरा सुहाना निवासी नर्स उसके साथ देखरेख में जुटी थी।

हैदराबाद: 62 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर घंटों जारी रहा विवाद

रसीन के मृतक के बेटे और ब्रिचपुर निवासी एक युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना से पीड़ित युवक हाल ही में दुबई से लौटा था। चारों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके आलावा, चारों के परिजनों और संपर्क में आने वालों को क्वारनटाइन किया गया है।

दूसरी ओर एक साथ चार नए केस आने के बाद करनाल जिला प्रशासन ने शेखपुरा सुहाना और ब्रिचपुर को क्वारनटाइन जोन घोषित कर दिया है। साथ ही ब्रिचपुर के पास लगने वाले गांव बरोटा, समालखा, बीजणा, जाणी, बुढ़नपुर आबाद, रांवर, पृव्वी विहार, सूरज नगर को बफर जोन घोषित किया है।

डीसी निशांत यादव ने चारों पॉजिटिव मामलोां की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटाइन किया गया है।