scriptCoronavirus: देश के 75 जिलों में लॉकडाउन, मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन 31 मार्च तक बंद | Coronavirus 75 District lock down till 31 march metro train also stop | Patrika News
विविध भारत

Coronavirus: देश के 75 जिलों में लॉकडाउन, मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन 31 मार्च तक बंद

Coronavirus से खतरे बीच 75 जिलों को किया गया लॉकडाउन
देशभर में सभी मेट्रो ट्रेन सेवाएं भी 31 मार्च तक रहेंगी बंद
अंतरराज्यीय बस सेवाओं को किया गया बंद

नई दिल्लीMar 22, 2020 / 03:10 pm

धीरज शर्मा

lock down

देश के 75 जिलों में लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) के बढ़ते खतरे के बीच बड़ी खबर सामने आई है। देशभर में जितने भी जिलों में कोविड-19 पॉजिटिव ( Covid-19 ) पाए गए हैं वहां लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में देश में 75 जिले फिलहाल 31 मार्च तक के लिए लॉक डाउन कर दिए गए हैं।
इन जिलों में मुंबई, पुणे, नोएडा, हैदराबाद, जयपुर, भीलवाड़ा, भोपाल, जबलपुर, गाजियाबाद, लखनऊ प्रमुख रूप से शामिल हैं।

वहीं जनता कर्फ्यू को लेकर भी कुछ राज्यों ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में पंजाब सरकार ने जहां 31मार्च तक लॉकडाउन का फैसला लिया है।
वहीं चंडीगढ़ में 31 मार्च तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा। इसी तरह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी 24 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा। जबकि नोएडा में जनता कर्फ्यू को 23 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
रेल मंत्रालय का सबसे बड़ा फैसला, 31 मार्च तक बंद रहेंगी सभी ट्रेनें

https://twitter.com/ANI/status/1241653947179253760?ref_src=twsrc%5Etfw
कोरोनावायस को लेकर बढ़ रहे खतरे के बीच लगातार केंद्र और राज्य सरकारें कड़े कदम उठा रही हैं। इस बीच देश के 75 जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। ऐसा उन जिलों के लिए किया गया है जहां पर कोरोना के मरीज पॉजिटिव पाया गया है।
ये जिले हुए लॉकडाउन
मुंबई, पुणे, नोएडा, हैदराबाद, गाजियाबाद, भीलवाड़ा, जयपुर, भोपाल, लखनऊ, नवांशहर, कटक, अंबुल, चंडीगढ़, जबलपुर, पटना, दिल्ली प्रमुख रूप से शामिल हैं।

देशभर में सभी मेट्रो ट्रेनें भी हुईं बंद
कोरोना के बढ़ते असर के बीच देशभर में सभी मेट्रो सेवाओं को भी 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया गया है। पहले दिल्ली समेत कुछ शहरों में मेट्रो चालू रहने के बातें सामने आ रही थीं, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया है।
सभी राज्यों में अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी बंद
लोगों के पलायन को देखते हुए सरकारों ने अंतरराज्यीय बस सेवाओं को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। यानी रेल के बाद अब बसों को भी एक राज्य से दूसरे राज्य तक जाने पर रोक लगा दी है।

Home / Miscellenous India / Coronavirus: देश के 75 जिलों में लॉकडाउन, मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन 31 मार्च तक बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो