नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) की दूसरी लहर की चपेट में है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों का तो कोरोना संक्रमण से बुरा हाल है। जिसको लेकर नाइट कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाए गए हैं। इस बीच झारखंड की हेमंत सोरेन ( CM Hemant Soren ) सरकार भी कोरोना पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके चलते स्वास्थ्य ढांचे का सुरधारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ( RIMS ) में 528 बेड की क्षमता वाले अस्थाई कोविड हॉस्पिटल ( Covid Hospital ) का उद्दघाट किया। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे CM सोरेन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जैसे-जैसे चुनौतियां सामने आ रही हैं, उसी हिसाब से सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।