
भारतीय रेलवे
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिन के लॅाकडाउन ( Lock Down ) के एलान के बाद अब भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) ने भी बड़ा कदम उठाया है। पीएम मोदी ( pm modi ) ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया था।
इसके बाद कम्युनिटी स्प्रेडिंग ( Community Spreading ) से बचाव को ध्यान में रखते हुए भारती रेलवे ने भी बड़ा कदम उठाते हुए 14 अप्रैल तक सभी तरह की ट्रेनों पर ब्रेक लगा दिया है।
इस दौरान माल ढुलाई जारी रहेगी। इस ऐलान के बाद अब भारतीय रेलवे ने अपनी सभी यात्री सेवाओं को 14 अप्रैल तक स्थगित रखने का फैसला किया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान पूरे देश में जरूरी सामान का आवाजाही के लिए आवश्यक माल ढुलाई जारी रहेगी।
सभी मेट्रो, मोनो और लोकल ट्रेन भी बंद
सभी पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही मेट्रो, मोनो और लोकल ट्रेनों पर भी 14 अप्रैल तक ब्रेक ही लगा रहेगा। जिन भी शहरों में मेट्रो ट्रेनें हैं वहां ये निमय लागू रहेगा।
पहले 31 तक रद्द थीं ट्रेनें
इससे पहले रेलवे ने गत रविवार को यह कहते हुए अपनी सभी यात्री सेवाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने का फैसला लिया था कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति अन्य लोगों में भी यह वायरस पहुंचा रहे हैं।
रेलवे ने 31 मार्च तक केवल माल गाड़ियों का ही संचालन करने की घोषणा की थी। इस निलंबन में उपनगरीय रेल भी शामिल थी।लेकिन अब पीएम मोदी के 21 दिनों के देशव्यापी लॉकटाउन के एलान के बाद रेलवे ने लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए 14 अप्रैल तक सभी यात्री ट्रेनों को स्थगित रखने का फैसला किया है।
Published on:
25 Mar 2020, 4:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.