
नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) में नौ साल की बच्ची की रेप के बाद ( 9 year old girl raped ) संदिग्ध हालात में मौत मामले अब सियासत गर्माती जा रही है। राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित दलित ( Dalit ) परिवार से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) भी बुधवार को पीड़ित परिवार वालों से मिलने पहुंचे।
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तब उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने जमकर सीएम का विरोध किया। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री वहां मौजूद मंच पर जरूर पहुंच पाए, लेकिन यहां भी धक्का-मुक्की के चलते वे मंच से गिर गए।
दिल्ली में 9वर्षीय दलित बच्ची के साथ रेप और फिर हत्या मामले में लगातार लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है तो वहीं सरकार के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे हैं।
बुधवार को जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद दलित परिवार से मिलने पहुंचे तो उन्हें ऐसे ही जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा। किसी तरह मुख्यमंत्री स्टेज तक पहुंचे, लेकिन वहां भी धक्का-मुक्की के कारण वे संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। हालांकि बाद में उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। इसके बाद अरविंद केजरीवाल गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
आर्थिक सहायता और मजिस्ट्रेट जांच का भरोसा
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल रवाना हो गए। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि, दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता देगी। साथ ही मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'बच्ची के परिवार से मिला और उनका दर्द बांटा। परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देंगे। मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी।
दोषियों को सजा दिलवाने के लिए बड़े वकील लगाएंगे। केंद्र सरकार दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए, हम पूरा सहयोग करेंगे।'
चार लोग किए जा चुके हैं गिरफ्तार
इस जघन्य अपराध के बाद श्मशान के पंडित समेत चार लोगों की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
वहीं बच्ची के पिता ने कहा है कि इस मामले को दबाने के लिए पंड़ित ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की थी। पंडित ने कहा था कि गलती हो गई है, अब इस मामले को यहीं दबा देते हैं।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार में बैठकर पीड़ित परिवार वालों से बातचीत की। हालांकि उनकी इस मुलाकात पर बीजेपी ने निशाना साधा।
Published on:
4 Aug 2021, 3:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.