scriptगुड़ियां गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार, 30 जनवरी को कोर्ट तय करेगी सजा | Delhi Court convicted two accused in gudiya gangrape case | Patrika News
विविध भारत

गुड़ियां गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार, 30 जनवरी को कोर्ट तय करेगी सजा

2013 में गुड़िया रेपकांड मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया है। 30 जनवरी को कोर्ट सजा तय करेगी।
 
 

Jan 18, 2020 / 08:35 pm

Prashant Jha

gudiya gang rape

नई दिल्ली। 2013 में गुड़िया रेपकांड में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया है। 30 जनवरी को कोर्ट सजा तय करेगी। मामले में दो आरोपी प्रदीप और मनोज है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ जान से मारने की कोशिश, गैंगरेप, किडनेपिंग, सबूत मिटाने और पोक्सो के तहत केस दर्ज किया था।

30 जनवरी को कोर्ट सजा तय करेगी

बता दें कि निर्भया केस के कुछ ही दिन बाद दिल्ली के गुड़िया गैंगरेप की वारदात हुई थी। इस केस में कुल 59 गवाहियां हो चुकी हैं। कोर्ट के इस पर अंतिम फैसला 30 जनवरी को लेना होगा।

ये भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे बोले- संजय राउत का बयान निजी, हम दोनों महाराष्ट्र के विकास के लिए साथ

https://twitter.com/ANI/status/1218476803527827456?ref_src=twsrc%5Etfw

दिल्ली के गांधी नगर में 15 अप्रैल 2013 की गुड़िया लापता हुई और 17 अप्रैल की सुबह घर के पास ही मिली थी। डॉक्टरों ने उसके शरीर के अंदर से तेल की शीशी और मोमबत्ती निकाली थी।

इसके बाद पूरी दिल्ली में इसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन हुआ था। 7 साल बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया है।

Home / Miscellenous India / गुड़ियां गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार, 30 जनवरी को कोर्ट तय करेगी सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो