दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव ने इस महीने की शुरुआत में कार्यभार संभालने के बाद पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवाद विरोधी उपायों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया था। कमिश्नर ने सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को होटल और गेस्ट हाउस का निरीक्षण तेज करने, किराएदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन करने और साइबर कैफे और सेकेंड हैंड कार-डीलरों की भी जांच करने का निर्देश दिया था।