यहां आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों (corona cases) का आंकड़ा 1,49,153 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 10,852 है। जबकि, 1,38,301 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4214 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त महीने में कोरोना की जांच (Corona Test) कम हुई है। 15 अगस्त तक 2.58 लाख सैंपल की जांच हुई है। जबकि, जुलाई महीने में इसी अवधि के दौरान 3.13 लाख सैंपल की जांच हुई थी। सरकार का कहना है कि कोरोना के मामले कम होने से जांच की संख्या भी कम हुई है। हालांकि, अधिकारी का कहना है कि जांच कम हुई है ये कहना गलत होगा। उन्होंने यह जरूर कहा कि समय़ अवधि में कम-ज्यादा जरूर हो सकता है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 787 नए मामले सामने आए हं, जबकि 18 लोगों की मौत हुई है।