scriptखुफिया विभाग के पुलिसकर्मियों को वॉट्सएप ग्रुप छोडऩे के निर्देश   | IG asked intelligence police to exit from whats app groups | Patrika News
विविध भारत

खुफिया विभाग के पुलिसकर्मियों को वॉट्सएप ग्रुप छोडऩे के निर्देश  

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्तिगत पोस्ट है तो उसे सार्वजनिक या शेयर किया जा सकता है।

Feb 10, 2016 / 12:42 am

विकास गुप्ता

sending pornographic videos of woman

sending pornographic videos of woman

नई दिल्ली। खुफिया सूचनाओं और अहम जानकारियों के लीक हो जाने की संभावना चलते खुफिया विभाग से जुड़े पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द वॉट्सऐप छोडऩे के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया विभाग के पुलिस महानिरीक्षक सत्यमूर्ति ने कहा है कि वे सभी पुलिस कर्मी जो किसी वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं उन्हें तुरंत ग्रुप छोड़ दें। पुलिसकर्मियों के बीच भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है और कई बार गोपनीय सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट की बजाय वॉट्सऐप का ही इस्तेमाल किया जाता है।

सत्यमूर्ति ने कहा कि केंद्रीय खुफिया विभाग से जुड़े पुलिसकर्मियों को उनके आधिकारिक सोशलमीडिया अकाउंट्स (मसलन फेसबुक, ट्विटर या वॉट्सऐप) से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी पोस्ट या शेयर नहीं की जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्तिगत पोस्ट है तो उसे सार्वजनिक या शेयर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सोशल मीडिया अकाउंट्स से बहुत सारे लोग जुड़े होते हैं, और इन पर पोस्ट या शेयर की जानी वाली सूचना को बिलकुल सही और प्रमाणित माना जाता है। लिहाजा कई बार इस तरह की पोस्ट्स खुफिया विभाग के लिए सिरदर्द बन जाती हैं।
 
वॉट्सऐप ने सूचनाओं के आदान-प्रदान को बेहद तेज बना दिया है और पलक झपकते ही दुनिया भर में कहीं भी जानकारियों को भेजा जा सकता है। सबसे बड़ी समस्या इन वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजी गई जानकारियों और तथ्यों की हकीकत को लेकर है। इनमें से बहुत से वॉट्सऐप पोस्ट्स ऐसे होते हैं जिनसे सामाजिक सौहार्द्र और शांति भंग की आशंका बनी रहती है।

Home / Miscellenous India / खुफिया विभाग के पुलिसकर्मियों को वॉट्सएप ग्रुप छोडऩे के निर्देश  

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो