विविध भारत

मौसम की करवट: दिल्ली में बारिश की संभावना, हिमाचल में बर्फीले तूफान की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभावना है
दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी
दिल्ली में तड़के न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया

Jan 20, 2020 / 11:16 am

Mohit sharma

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से आंख मिचौली खेल रहे मौसम के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में आज बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के अनुसार के अनुसार सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।

वहीं, दिल्ली में तड़के न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है।

दिल्ली परिवहन निगम के मुख्यालय में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची

 

इसके साथ ही देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से मौसम यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

बर्फ की वजह से राज्य के अधिकांश मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। यहां तक कि सड़कों पर जमा बर्फ में कई वाहन फंस गए हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी तक एक बार बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से शीत लहर की जद में राजधानी दिल्ली, कोहरे की वजह से 343 ट्रेन कैंसिल

 

b.png

जेपी नड्डा को आज मिल सकती है भाजपा की कमान, अध्यक्ष के नाम पर मुहर संभव

इसके साथ ही मौसम की खराबी की वजह से दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें सोमवार को एक से 5.30 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

सबसे ज्यादा देरी से गोवा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस है जो 5.30 घंटों 30 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

aaaaaa.png

उन्होंने बताया कि–

Hindi News / Miscellenous India / मौसम की करवट: दिल्ली में बारिश की संभावना, हिमाचल में बर्फीले तूफान की आशंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.