Hindi News / Miscellenous India / पहाड़ों पर बर्फबारी से शीत लहर की जद में राजधानी दिल्ली, कोहरे की वजह से 343 ट्रेनें कैंसिल
पहाड़ों पर बर्फबारी से शीत लहर की जद में राजधानी दिल्ली, कोहरे की वजह से 343 ट्रेनें कैंसिल
देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी ने एक बार फिर मैदानी इलाकों में बढ़ा दी ठंड
राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गया
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) और जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) समेत देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी ने एक बार फिर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत ( North India ) एक बार फिर शीत लहर ( Cold Wave ) की चपेट में आ गया है।
आलम यह है कि उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में रविवार को तापमान में अचानक गिरावट देखी गई। वहीं पहाड़ी इलाकों में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।
सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोहरा भा छाया रहा। इसके साथ घने कोहरे और कम दृष्यता ने यातायात की रफ्तार थाम दी है।
यही वजह है कि आज 20 जनवरी को सुबह 8 बजे तक 343 ट्रेनों को पूरी तरह रद कर दिया गया। इसके साथ ही 158 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद किया गया है। जबकि 18 ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है।