दिसंबर 2019 में पड़ी ठंड ने इस बार 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, नए साल में भी ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड के प्रकोप के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या में कम दिखाई दिए। शीतलहर की वजह से लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हुए। हालांकि, रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से भी शहर के पार्कों, सार्वनिक स्थानों और सड़कों पर चहलकदमी कम ही दिखाई दी।