नोएडा। प्याज(Onion) ने लोगों की आंखों से आंसू निकालने के बाद राहत बढ़ी खबर है। प्याज के दाम में अब 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कुछ राहत दिखाई दी। फिलहाल प्याज की बढ़ती कीमतों से आमलोगों को राहत मिल गई है। शुक्रवार को खुदरा बाजार में प्याज 40 से 50 रुपये बेची जा रही हैं। वहीं, आलू के दाम में एक बार फिर से तेजी देखी गई है।