उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को भी ठिठुरन की वजह से लोगों को राहत नहीं मिली। हालांकि, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह भी बारिश हुई। मुजफ्फरनगर मेंं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।