इतने कम उम्र के बच्चे के संक्रमित होने को लेकर रहस्य बना हुआ था। बच्चे या उसके परिवार के सदस्यों के विदेश यात्रा या विदेश से लौटे किसी व्यक्ति के संपर्क में आने का रिकार्ड नहीं था। हालांकि, माता-पिता उसे पड़ोसी केरल के कोरोना हॉट स्पॉट कासरगोड ले गए थे। बच्चे को 20 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 मार्च को बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, कोविड-19 जांच में उसके परिजनों के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई।