इन 11 जिलों में कोई ढील नहीं
वहीं प्रदेश की 11 जिलों कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है, जो गहरी चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने यहां कोई रियायत नहीं दी है। चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, दावणगेरे, मैसूर, चामराजनगर, हसन, दक्षिण कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, बेलागवी और कोडागु में लॉकडाउन प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी है। येदियुरप्पा ने लोगों से बिना कारण के बाहर नहीं निकलने की अपील की और उनसे राज्य द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करके कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद करने का आग्रह किया।