scriptमहाराष्ट्र में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन! कल रात 8 बजे सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे ऐलान | Maharashtra complete lockdown: minister aslam sheikh said CM Uddhav Thackeray will announce Wednesday night at 8 pm | Patrika News
विविध भारत

महाराष्ट्र में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन! कल रात 8 बजे सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे ऐलान

Maharashtra Complete Lockdown: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा के लिए कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने कहा कि महाराष्ट्र संपूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। इस संबंध में जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी।

नई दिल्लीApr 20, 2021 / 08:04 pm

Anil Kumar

maharashtra_lockdown.png

Maharashtra complete lockdown: minister aslam sheikh said CM Uddhav Thackeray will announce Wednesday night at 8 pm

मुंबई। पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक महाराष्ट्र राज्य प्रभावित है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है तो वहीं अब संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लग सकता है।

दरअसल, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा के लिए कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने कहा कि महाराष्ट्र संपूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। इस संबंध में जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें
-

Corona Effect: महाराष्ट्र ने 9-11वीं के छात्रों को किया प्रमोट, ओडिशा ने स्कूलों में बंद की कक्षाएं

कैबिनेट की बैठक में लगभग सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में टोटल लॉकडाउन लगाने को कहा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बुधवार रात 8 बजे इसका ऐलान कर सकते हैं। संक्रमण को देखते हुए राज्य में 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘कल रात 8 बजे के बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन के बारे में घोषणा करेंगे। यह सभी मंत्रियों का सीएम से अनुरोध था, अब वे स्वयं इसके बारे में निर्णय लेंगे। जैसे यूनाइटेड किंगडम ने 3 महीने तक पूर्ण लॉकडाउन रखा और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया, हमारी तैयारी भी कुछ ऐसी ही है। हमने वैक्सीन इंपोर्ट करने का निर्णय भी लिया है। इनमें स्पूतनिक, फाइजर और मॉडर्ना शामिल हैं।’ वहीं कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि सरकार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। जबकि 12वीं की परीक्षा बाद में कराई जाएगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80py3f

महाराष्ट्र में कर्फ्यू के बावजूद बेकाबू है संक्रमण

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसके मुताबिक किराना, फल-सब्जियों की दुकानें, डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी, खाने-पीने की दूसरी वस्तुओं (चिकन, मटन, पोल्ट्री, मछली और अंडे समेत) की दुकानें और कृषि उपज मंडी सुबह 7 बजे से 11 बजे के तक खोली जा सकेंगी।

वहीं रेस्तरां और ई-कॉमर्स के जरिए होम डिलीवरी की परमिशन रात 8 बजे तक रहेगी। ये नियम संबंधित जिलाधिकारी अपने यहां की स्थिति को देख कर बदल भी सकते हैं। कोरोना का बढ़ते मामलों को देखते हुए एक मई सुबह सात बजे तक के लिए महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। इसी दौरान लॉकडाउन जैसी ही पाबंदियां लगाई गई है।

यह भी पढ़ें
-

देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार जिम्मेदार: शिवसेना

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आंशिक लॉकडाउन लगाया गया था, इसके बावजूद भी संक्रमण बेकाबू है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 58,924 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस समयावधि में 351 लोगों की मौत भी हुई है।

इससे पहले रविवार को सर्वाधिक 68,631 मामले आए थे और 503 संक्रमितों की मौत हुई थी, जबि शनिवार को 67,123 लोग संक्रमित हुए थे और 419 मरीजों की मौत हुई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 38,98,262 हो गई है, जबकि 60,824 लोगों की जान जा चुकी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80qrbz

Home / Miscellenous India / महाराष्ट्र में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन! कल रात 8 बजे सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो