कई राज्यों ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नाइट कर्फ्यू लगाया है, तो कई राज्यों ने अन्य कई तरह का पाबंदियां लगाई है। अब इसी कड़ी में महाराष्ट्र और ओडिशा सरकार ने छात्र-छात्राओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, ओडिशा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 30 अप्रैल तक 9वीं और 11वीं की फिजीकल कक्षाओं को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, 25 अप्रैल तक 10वीं और 12वीं की कक्षा को चालू रखने का निर्णय लिया गया है।