महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,123 नए मामले आए हैं। वहीं 419 लोगों की इससे मौत हुई है। नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,956 नए मामले सामने आए, जबकि 79 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37,03,584 लोग संक्रमित हो चुके हैं।