25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में 57 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के केस, 24 घंटे में 222 की मौत

पिछले 24 घंटे की अगर की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना के 57,074 केस सामने आए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Apr 2021, 9:58 PM IST

untitled_14.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। यही वजह है कि राज्य सरकार को मिनी लॉकडाउन जैसा कदम उठाना पड़ा है। वहीं, पिछले 24 घंटे की अगर की बात करें तो राज्य में कोरोना के 57,074 केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 222 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 27,508 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 30,10,597 केस हो गए हैं। खौफनाक बात यह है कि यह खतरनाक बीमारी राज्य में अब तक 55,878 लोगों की जिंदगी छीन चुकी है।

Coronavirus: महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन, बंद रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल

हरियाणा में कोरोना की नई गाइडलाइंस, अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे केवल 50 लोग

आपको बता दें कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 93,249 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जो सितंबर 2020 के बाद से एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। रविवार को यह आंकड़ा 1,24,85,509 तक पहुंच गया।देश में तीन सप्ताह से अधिक समय से मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 16 सितंबर, 2020 को दैनिक मामले चरम पर थे, जिसमें 97,894 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव पाए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, सक्रिय मामले अब बढ़कर 6,91,597 हो गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में रिकवरी दर 93.14 प्रतिशत होने के साथ कुल 1,16,29,289 मरीज ठीक हुए हैं।