डिजिटल कॉपी दिखा सकेंगे
बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन ( Motor Vehicle Act ) नियमों में बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। इसमें वाहन संबंधी जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे-लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट्स आदि को सरकार द्वारा संचालित वेब पोर्टल के माध्यम से मेंटेन किया जा सकेगा। यानि कि अब आपको इन सब को पास रखने की जरूरत नहीं होगी। जांच के दौरान आप इनकी डिजिटल कॉपी दिखा सकते हैं।