scriptइंजन में तकनीकी खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग | Mumbai Airport: Emergency landing of IndiGo flight | Patrika News
विविध भारत

इंजन में तकनीकी खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग

शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ से मुंबई आ रहा था विमान
पायलट को मिली इंजन संख्या 1 में खराबी की चेतावनी
विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया, सभी यात्री सुरक्षित

इंडिगो फ्लाइट (फाइल फोटो)

इंडिगो फ्लाइट (फाइल फोटो)

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो फ्लाइट 6E-463 ने आपात लैंडिंग की। इसकी वजह एयरबस A320 Neo के इंजन में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

इस संबंध में जीवीके मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई। इस विज्ञप्ति के मुताबिक, “भारतीय समयानुसार 16:28 बजे इंडिगो 6E फ्लाइट नंबर 463 को लेकर फुल इमरजेंसी की घोषणा की गई।”
देशभर में लागू होगा केवल एक हेल्पलाइन नंबर 112

विज्ञप्ति में आगे बताया गया, “इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट ने रनवे 27 पर शाम 16:44 बजे सुरक्षित लैंडिंग की और ठीक से पार्क किया गया। इसके बाद 16:47 बजे फुल इमरजेंसी को हटा लिया गया। ज्यादा जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।”
बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान में एयर होस्‍टेस के साथ छेड़छाड़ से फ्लाइट लेट, आरोपी पुलिस हिरासत में
वहीं, विमान कंपनी इंडिगो का कहना है कि फिलहाल मेंटीनेंस टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है।

इंडिगो द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, “चंडीगढ़ से मुंबई आ रही फ्लाइट 6E-463 के उतरने के दौरान, कैप्टन को इंजन नंबर 1 के लिए एक सावधान करने वाली चेतावनी मिली और इसके बाद जरूरी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया।”
विक्रम लैंडर मसले की होगी जांच, राष्ट्रीय स्तर की समिति का गठनः के सिवन

विमान कंपनी की ओर से आगे बताया गया, “इसके बाद उन्होंने मुंबई में प्राथमिकता पूर्वक लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी। इस दौरान विमान के भीतर न तो कोई इमरजेंसी की घोषणा की गई और न ही इसे बंद किया गया। विमान निर्धारित रास्ते पर उतरा और सभी यात्री सामान्य ढंग से बाहर निकले।”

Home / Miscellenous India / इंजन में तकनीकी खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो