22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

National Doctors Day 2021 पर पीएम मोदी आज दोपहर तीन बजे डॉक्टर्स को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज यानी गुरुवार, 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के मौके पर चिकित्सा जगत से जुड़े तमाम लोगों को दोपहर तीन बजे संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Jul 2021, 12:39 AM IST

pm_narendra_modi.jpg

National Doctors Day 2021: PM Modi to address doctors at 3 pm on Thursday

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के इस प्रकोप में लाखों लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टरों को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के मौके पर चिकित्सा जगत से जुड़े तमाम लोगों के सामने अपने विचार रखेंगे। पीएम मोदी का यह संबोधन आज यानी 1 जुलाई को दोपहर तीन बजे होगा।

संकट के बीच चिकित्सकों के अथक समर्थन के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी सभी को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा की जा रही है। जब से कोविड-19 महामारी आई है, दुनिया भर में डॉक्टरों के महत्व को महसूस किया गया है।

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी ने सुरक्षा के मुद्दे पर की हाईलेवल मीटिंग, भविष्य की चुनौतियों और तैयारियों पर रहा फोकस

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "भारत को कोविड-19 से लड़ने में सभी डॉक्टरों के प्रयासों पर गर्व है। 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में चिह्न्ति किया जाता है। कल दोपहर 3 बजे, आईएमएइंडियाऑर्ग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टर समुदाय को संबोधित करूंगा।"

पीएम ने 'मन की बात' में की थी डॉक्टरों की सराहना

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की है जो कोविड-19 बीमारी के प्रकोप से लड़ने में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 की दो घातक लहरों के खिलाफ लड़ाई में देश की मदद करने के लिए चिकित्सा बिरादरी को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी ने की COVID-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा, कहा- वैक्सीन की बर्बादी न करें

पिछले रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉक्टरों के योगदान के लिए फिर से उनकी सराहना की थी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को उन डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने लोगों की जरूरत के समय निस्वार्थ रूप से सहायता की और अपने रोगियों के स्वास्थ्य के लिए अथक प्रयास किया।