विविध भारत

मणिपुर में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, कई के दबे होनें की आशंका

मणिपुर में भूस्खलन की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Jul 11, 2018 / 09:51 am

Mohit sharma

मणिपुर में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, कई के दबे होनें की आशंका

नई दिल्ली। देश के राज्य मणिपुर में भूस्खलन की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह हादसा बुधवार सुबह तामेंगलांग के आसपास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार अभी कई लोगों को मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि लगातार बारिश के चलते पहाड़ी व ऊँचे क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा अधिक बढ़ गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऐसा ही हादसा सामने आया था, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

मुंबई में बारिश का 5वां दिन: सड़के पानी से लबालब और डूबे रेलवे ट्रैक, सैकड़ों यात्री फंसे

 

बुराड़ी केस: पुलिस को लिखी चिट्ठी में हुआ खुलासा, ‘बीड़ी वाले बाबा’ के संपर्क में था भाटिया परिवार!

वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड में भी भूस्खलन का मामला सामने आया है। यहां लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी खिसकने की जानकारी सामने आई है, जिसके चलते एनएच-94, चंबा-ऋषिकेश मार्ग पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। यह हादसा उत्तराखंड में फाकोट और भीन्नू के पास हुआ। मार्ग ब्लॉक होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। हालांकि सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन के अनुसार हादसे में अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

कांग्रेस ने राखी सावंत का वीडियो पोस्ट कर लिखा- ‘मोदी जी, लो मिल गया आपका दामाद’

 

बुराड़ी कांड़: घटना वाले दिन पल-पल बदल रहा था ललित का व्यवहार, दिन भर रहा बेचैन

आपको बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन के कारण विश्व धरोहर स्थल कालका शिमला रेल खंड पर यातायात बाधित हुआ। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रेल लाइन पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था।

Home / Miscellenous India / मणिपुर में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, कई के दबे होनें की आशंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.