नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से जंग लड़ रही है। देशभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े चार लाख के पार हो चुकी है। इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) को लेकर बड़ी सफलता मिली है। पतंजलि ( Patanjali ) ने मंगवार को दावा किया है उन्होंने कोरोना वायरस की दवा बना ली है। योग गुरु बाबा रामदेव ( Yog Guru Baba Ram Dev ) ने खुद मीडिया के सामने इस बात का ऐलान किया है।