नई दिल्ली। लोकसभा में बहस को लेकर सांसदों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसकी सहायता से सांसदों को दिश-निर्देश देने की कोशिश हो रही है। मगर इस हेल्पलाइन पर आम लोगों के फोन कॉल्स आने लगे हैं। हेल्पलाइन में काम करने वाले लोगों के अनुसार आम जनता उनसे बजट या लोकसभा में बहस से संबंधित मुद्दों के बारे में नहीं पूछ रही है, बल्कि वे प्रधानमंत्री का नंबर पूछ रहे हैं।