
पीएम मोदी ने साझा किया गुजरात में मोढेरा के प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर का वीडियो
नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून ( Monsoon ) में देश के कई इलाकों में बारिश के बाद हरियाली की चादर ओढ़ चुके हैं। इस मौसम में प्रकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। प्रकृति का एक ऐसा ही नजारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने भी साझा किया है। दरअसल उन्होंने बारिश के मौसम के बीच गुजरात ( Gujarat ) के मोढ़ेरा ( Modhera ) में स्थित एतिहासिक विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर ( Sun Temple ) का एक वीडियो ( Video )शेयर किया है।
इस वीडियो को साझा करने के साथ ही पीएम मोदी ने लिखा है कि - 'बारिश के बीच मोढ़ेरा के सूर्य मंदिर का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।' इस नजारे को देखकर आपकी नजरें भी कुछ देर के लिए प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य को निहारने के लिए ठहर जाएंगी।
इन दिनों गुजरात के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई जिलो में हालात खराब हैं, लेकिन इन सबके बीच कुछ अच्छी तस्वीरें भी हैं जो हमें प्रृकित से रूबरू करवाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है।
पीएम मोदी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि- 'बारिश के बीच मोढ़ेरा के सूर्य मंदिर का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।'
दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है मंदिर के आसपास क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। इस दौरान बारिश का पानी सीढ़ियों से होते हुए नीचे सूर्यकुंड में आ रहा है। प्रकृति के सौंदर्य का ये वाकई एक अद्भुत नजारा है।
आपको बता दें कि इस सूर्य मंदिर का निर्माण कुछ इस तरह किया गया है कि दिन निकलते ही सूर्य की पहली किरण सीधे गर्भगृह पर पड़ती है। मंदिर के सभामंडप में कुल 52 स्तंभ हैं. इन स्तंभों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें और रामायण-महाभारत के प्रसंगों को उकेरा गया है।
ये पहला मौका नहीं है रविवार को भी पीएम मोदी ने प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़ा एक और वीडियो साझा किया था। दरअसल पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उनका प्रकृति प्रेम दिखाई दे रहा था। वीडियो में पीएम निवास के लॉन में मोर को दाना खिलाते और मोर को निहारते हुए उनकी तस्वीरें थीं।
Updated on:
26 Aug 2020 04:05 pm
Published on:
26 Aug 2020 01:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
