नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिए रविवार मतदान जारी है। देशभर के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 59 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इसी बीच पंजाब के एक पोलिंग बूथ से खास मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहां एक खास वोटर के लिए बूथ दुल्हन के लिए सजाया गया था, जिसे देखकर लोग हैरान थे। ये वोटर कोई अभिनेता, नेता, क्रिकेटर या सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि एक फर्स्ट टाइम वोटर थी। खास बात यह थी आज यानि मतदान के दिन ही उसका जन्मदिन है, जिसे स्पेशल बनाने के लिए बूथ की खास सजावट हुई।