13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा इन राज्यों के सीएम और दिग्गज नेता पहुंचे वोट डालने, देखिए तस्वीरें

सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में फैले 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 19 May 2019, 11:37 AM IST

Yogi Adityanath

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए रविवार को मतदान जारी है। सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में फैले 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। इस दौरान कई दिग्गज नेता अपने बूथ पर पहुंचे और वोट डालकर लोगों से भी अपने मताधिकार प्रयोग करने की अपील की। आगे की स्लाइड में देखिए सुबह 11 बजे तक आपके किन-किन चहेते नेताओं ने वोट डाला...

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सात बजे गोरखपुर में सबसे पहले वोट डाला। उन्होंने शहर प्राथमिक पाठशाला गोरखनाथ, झूलेलाल मंदिर के सामने स्थित पोलिंग बूथ संख्या 246 में वोट डाला। वोट डालकर योगी ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रचार अभियान का अंग रहा। इस वृहद अभियान को मैंने बखूबी अंजाम दिया।'

Nitish kumar

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वोट डाला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लंबी अवधि की चुनाव प्रक्रिया को गैर जरूरी बताया। CM नीतीश ने अपने पुत्र निशांत के साथ राजभवन स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

harbhajan singh

क्रिकेटर हरभजन सिंह भी रविवार को पंजाब के शहर जालंधर में सबसे पहले वोट डालने वाले मतदाताओं में शामिल रहे। इस दौरान राजनीति में शामिल होने के सवालों पर क्रिकेटर ने कहा, 'राजनीति में पहले ही काफी अनुभवी लोग हैं। इसलिए मेरी कोई योजना नहीं है।'

Sushil modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने पटना के बूथ नंबर 49 पर वोट डाला।

Manish Tewary

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने रविवार को पंजाब में अपने गृहनगर लुधियाना में वोट डाला। वोट डालकर कांग्रेस नेता ने कहा, 'मेरा वोट, परिवर्तन करने का मेरा अधिकार। अपनी ओर से यह सुनिश्चित करने की एक छोटी सी कोशिश की कि न्याय और समानता प्रभावी हों। क्या अपने अपना वोट डाला?'

Kailash Vijaywargiya

BJP नेता कैलाश विजवर्गीय मध्य प्रदेश के इंदौर में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने बूथ नंबर 316 पर वोट डाला।

Pawan Bansal

कांग्रेस सांसद ने चंडीगढ़ में अपना वोट डाला।

Ravi shankar prasad

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर ने भी पटना में अपना वोट डाला।

Jai ram thakur

यूपी-बिहार के CM के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी वोट करने पहुंचे। उन्होंने मंडी जिले स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।