scriptझारखंड: रघुवर दास बने ऐसे पहले सीएम, जिन्होंने किया 1000 दिन का कार्यकाल पूरा | Raghuwar das is a first CM of jahrkhand when complete 1000 days | Patrika News
विविध भारत

झारखंड: रघुवर दास बने ऐसे पहले सीएम, जिन्होंने किया 1000 दिन का कार्यकाल पूरा

2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिला था पूर्ण बहुमत, 81 में से जीती थीं 37 सीटें

रांचीSep 21, 2017 / 08:03 pm

Kapil Tiwari

raghuwar das
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, रघुवर दास ने झारखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 15 नवंबर 2000 को बिहार और पश्चिम बंगाल से अलग होकर बने झारखंड में पहली बार मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। रघुवर दास ने राज्य में सबसे अधिक दिनों मुख्यमंत्री के पद पर कायम रहने का रिकॉर्ड बनाया है। रघुवर दास को बतौर मुख्यमंत्री 1000 दिन हो गए हैं, वहीं उनसे पहले अर्जुन मुंडा 860 दिन सीएम रहे थे और तीसरे नंबर पर बाबूलाल मरांडी 852 दिन सीएम रहे थे।
विधानसभा में मिला था पूर्ण बहुमत
सीएम रघुवर दास के इस रिकॉर्ड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई भी दी है। वहीं दास ने पीएम मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत कराया। आपको बता दें कि राज्य में 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था। राज्य के गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ था। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबिक अन्य पार्टियों का सफाया हो गया था। 81 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 37 सीटें मिली थी, जबकि राज्य की दूसरी बड़ी पार्टी झामुमो को 19 सीटें मिली थीं।
सब पर भारी रही थी बीजेपी
वहीं 2014 के चुनाव में कांग्रेस को 6, बीएसपी को 1, झारखंड विकास मोर्चा को 8 सीटें मिली थी। झारखंड में बीजेपी की इतनी बड़ी जीत का पूरा श्रेय पार्टी ने पीएम मोदी को दिया था। क्योंकी ये वही समय था जब 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक पूर्ण बहुमत प्राप्त कर बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था। पीएम मोदी के चेहरे पर ही बीजेपी ने झारखंड में चुनाव लड़ा था।
अब तक के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल

बाबूलाल मरांडी 852 दिन
अर्जुन मुंडा 715 दिन
शिबू सोरेन 10 दिन
अर्जुन मुंडा 555 दिन
मधु कोडा 709 दिन
शिबू सोरेन 144 दिन
शिबू सोरेन 152 दिन
अर्जुन मुंडा 860 दिन
हेमंत सोरेन 533 दिन
रघुबरदास 1000 दिन

Home / Miscellenous India / झारखंड: रघुवर दास बने ऐसे पहले सीएम, जिन्होंने किया 1000 दिन का कार्यकाल पूरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो