सम्मेलन में संस्कृत भारती के नए अध्यक्ष के रूप में सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गोपबंधु मिश्र को मनोनीत किया गया, वहीं कालिदास विश्वविद्यालय, रामटेक के कुलपति श्रीनिवास बरखेडी उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए श्रीश देवपुजारी को चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, स्वागत समिति के सचिव रमेश पांडेय, संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, विहिप के संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र, संघ के सह संपर्क प्रमुख रामलाल, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के अलावा तमाम संस्कृत के विद्वान और शिक्षाविद मौजूद रहे।