इसके साथ ही शनिवार को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह के अनुसार- "सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए।" उन्होंने कहा कि- "शिक्षण संस्थानों को सिर्फ आज के लिए बंद रखने का निर्देश दिया गया है। शाम की समीक्षात्मक बैठक के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।"