scriptSawan Somvar: शिव की शरण में पहुंचे Tejashwi Yadav, Corona से राहत के लिए की प्रार्थना | RJD Leader Tejashwi Yadav do Abhishek in Shiv Temple at Sawan Somvar | Patrika News
विविध भारत

Sawan Somvar: शिव की शरण में पहुंचे Tejashwi Yadav, Corona से राहत के लिए की प्रार्थना

Bihar में RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री Tejashwi Yadav शिव की शहर में पहुंचे
Sawan Somvar को किया महादेव का अभिषेक, की कोरोना से राहत की प्रार्थना
Bihar Election से पहले जीत के आशीर्वाद की चाहत, लगातार Nitish Govt पर बोल रहे हमला

Jul 20, 2020 / 02:43 pm

धीरज शर्मा

Tejashwi Yadav do Shiv pooja in Sawan Somvar

सावन सोमवार पर शिव की शरण में पहुंचे तेजस्वी यादव

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar ) में राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) एक बार फिर शिव की शरण में पहुंचे। सावन के तीसरे सोमवार ( Sawan Somvar ) को लालू के छोटे लाल महादेव को प्रसन्न रहने पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ का जल और दूध से अभिषेक किया। दरअसल बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में महादेव से जीत का आशीर्वाद लेने के लिए तेजस्वी यादव हर सोमवार को शिव की शहर में पहुंच रहे हैं।
तेजस्वी इस दौरान कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए भी शिव से प्रार्थना कर रहे हैं। सोमवार को शिव भक्ति का वीडियो तेजस्वी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया।

अचानक जमीन से निकला पीले रंग का दुर्लभ प्राजति का कछुआ, वनविभाग के अधिकारी भी देख कर रह गए दंग, जानें फिर क्या हुआ
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1285034307136876547?ref_src=twsrc%5Etfw
मानसून ने ली करवट, देश के इन इलाकों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

कोरोना से बचाव के लिए की प्रार्थना
सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भगवान की विशेष आराधना की है। ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। तेजस्वी ने पूजा कर राज्यवासियों के बेहतरी की कामना और कोरोना से बचाव को लेकर प्रार्थना की।
तेजस्वी ने गवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। बता दें कि इसके पहले भी तेजस्वी सावन की सोमवारी पर जलाभिषेक करते नज़र आए थे।

आपको बता दें कि बिहार में चुनावा माहौल गर्मा गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विभिन्न मुद्दों पर घेर रहे हैं। खास तौर पर बाढ़ और कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर गैर जिम्मेदार, लापरवाह होने का आरोप भी लगाया है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते बिहार में त्राहिमाम है। प्रशासन के महत्वपूर्ण लोग संक्रमित हो चुके हैं। आम आदमी की कोई सुध लेने वाला नहीं है। लोग बाढ़ से बेहाल हो मर रहे हैं और सूबे के मंत्री वर्चुअल रैली कर रहे हैं। प्रदेश जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
तेजस्वी यादव ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी सेहत का खुद ही ध्यान रखें, क्योंकि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार अमानवीयता, असंवेदनशीलता और क्रूरता की सीमा पार कर चुकी है। इनके अंदर की इंसानियत मर चुकी है, इन्हें राज्यवासियों की नहीं बल्कि उनके वोटों की चिंता है।

Home / Miscellenous India / Sawan Somvar: शिव की शरण में पहुंचे Tejashwi Yadav, Corona से राहत के लिए की प्रार्थना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो